Logo

Bihar Survey Sahayak

बिहार सर्वेक्षण सहायक

सर्वे से पहले भाइयों में कर लें आपसी बंटवारा, वरना जिंदगी भर रहेगा पछतावा

अगर आपके दादा-परदादा की जमीन अभी तक जॉइंट (संयुक्त) है, तो सर्वे का यह सबसे सुनहरा मौका है कि कागजों पर बंटवारा कर लिया जाए। अगर अभी अलग-अलग नाम से खतियान नहीं बना, तो आपके बच्चों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ेंगे।

बंटवारा अभी क्यों है जरूरी?

  • भविष्य में परिवार के बीच आपसी रंजिश और मुकदमे से बचने के लिए
  • ताकि हर भाई अपनी जमीन पर अपनी मर्जी से घर बना सकें या बेच सकें या फिर खेती कर सकें
  • अलग-अलग रसीद कटने से सरकारी योजनाओं का लाभ सबको आसानी से मिलेगा

बंटवारा कैसे करें? (सबसे आसान तरीका)

  • पंचनामा: गांव के 5 लोगों को बैठाकर 100 रुपये के स्टाम्प पर आपसी सहमति लिख लें
  • वंशावली: यह साबित करें कि आप उसी परिवार के वारिस हैं
  • सभी भाइयों का हस्ताक्षर और आधार कार्ड की कॉपी, फॉर्म (बंटवारा पत्र) के साथ जमा करें

अन्य उपयोगी टूल

🔔 सर्वे की कोई भी खबर न छूटने दें!

नया फॉर्म आते ही या नया नियम बनते ही सीधा अपने फोन पर नोटिफिकेशन पाएं।

📢 यह जानकारी दूसरों तक भी पहुंचाएं

अगर आपके गांव में भूमि सर्वे चल रहा है तो इस जानकारी को अपने WhatsApp ग्रुप में जरूर शेयर करें।

Join Group